लॉगिन

जादू-टोने के शक में युवक की हत्या आरोपी ने भी लगाई फांसी, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

Chhattisgarh October 18, 2026 रिपोर्टर: shailesh
जादू-टोने के शक में युवक की हत्या आरोपी ने भी लगाई फांसी, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

जादू-टोने के शक में युवक की हत्या आरोपी ने भी लगाई फांसी, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के बसदेई पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि जादू-टोना करने के शक में एक युवक ने धारदार हथियार से नाहर सिंह की हत्या कर दी थी। वारदात के तीन दिन बाद आरोपी बालगोविंद ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ऐसे में पुलिस ने हत्या की गुत्थी तो सुलझा ली. लेकिन आरोपी की मौत के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

नाले में मिली थी युवक की लाश

मामला 12 अक्टूबर का है, जब बसदेई पुलिस चौकी क्षेत्र के कोल्हुआ नाले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे मिला था। मृतक की पहचान सोनपुर गांव निवासी नाहर सिंह के रूप में हुई। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

जादू-टोने के शक में टांगी से किया हमला

हत्या की जांच के दौरान पुलिस को एक अन्य घटना की जानकारी मिली। 14 अक्टूबर को गांव के खेत के किनारे एक पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। उसकी पहचान बालगोविंद के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, बालगोविंद को नाहर सिंह पर जादू-टोना करने का संदेह था। इसी शक के चलते उसने टांगी से हमला कर नाहर सिंह की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आत्मग्लानि में बालगोविंद ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आरोपी की मौत से गिरफ्तारी नहीं हो सकी

पुलिस ने जांच के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। हालांकि, आरोपी की मौत हो जाने के कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। इस मामले में हत्या के खुलासे के साथ ही जांच और विवेचना की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे है। पुलिस के सामने अब आरोपी की मौत के बाद मामले से जुड़े सभी पहलुओ और साक्ष्यों को जांच में शामिल करने की चुनौती है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds