लॉगिन

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का वोट चोरी को लेकर काँग्रेस पर तंज, कहा- चोरों को सभी जगह …

Chhattisgarh October 18, 2026 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का वोट चोरी को लेकर काँग्रेस पर तंज, कहा- चोरों को सभी जगह …

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का वोट चोरी को लेकर काँग्रेस पर तंज, कहा- चोरों को सभी जगह …

रायपुर। वोट चोरी के मामले में कांग्रेस के बूथ तक जाने की कवायद पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि चोरों को सभी जगह चोर ही नजर आते हैं. प्रधानमंत्री के लिए सरदार पटेल को 12 वोट मिले थे, जवाहरलाल नेहरू को सिर्फ एक वोट मिला था. फिर भी वो प्रधानमंत्री कैसे बने. वोट चोरी का काम हम नहीं, ये लोग करते हैं.

भाजपा विधायक ने कहा कि डब्लूआरएस कॉलोनी में रावण उत्सव को लेकर कहा कि 20 तारीख को हम विजय दशमी के रूप में मनाएंगे. रायपुर वासियों को हम आह्वान करते हैं कि डब्लूआरएस कॉलोनी में आए और रावण दहन के पुनीत कार्य में शामिल हों. यहां के आयोजन को 56 साल पूरा हो चुका है. पीएम मोदी का सीना भी 56 इंच है. और हमारा रावण भई इस समय 101 फिट का होगा. रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला दहन किया जाएगा. रेलवे परिवार ने भी सहयोग किया है, जो काबिले तारीफ है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds