रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के पदस्थापना में फेरबदल किया है। विभाग की ओर से 11 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के मुताबिक मनीष मिश्रा (रा.प्र.से.). उप सचिव को सामान्य प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है। इसी तरह भगवत जायसवाल (रा.प्र.से.), उप सचिव को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से हटाकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में नई पदस्थापना दी गई है। वहीं गुड़ लाल जगत (रा.प्र.से.). उप सचिव का श्रम विभाग से तबादला करते हुए उन्हें आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में पदस्थ किया गया है।
तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदस्थापना तत्काल प्रभाव से और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण कर पालन प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए है।