लॉगिन

रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश : चिप्स देने के बहाने घर में घुसा पड़ोसी, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh September 16, 2026 रिपोर्टर: shailesh
रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश : चिप्स देने के बहाने घर में घुसा पड़ोसी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश : चिप्स देने के बहाने घर में घुसा पड़ोसी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मासूम बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिता बढ़ाने वाला मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर इलाके में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक बच्ची के घर में घुसा और उसे चिप्स देने के बहाने अपने साथ ले जाने की कोशिश की। बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाया और भागकर परिजनों के पास पहुंची बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सुलेमान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है।

चिप्स देने के बहाने घर में घुसा आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर इलाके में आरोपी युवक सुलेमान कुरैशी पड़ोस में रहने वाली 8 वर्षीय बच्ची के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने बच्ची को चिप्स देने के बहाने अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने विरोध करते हुए खुद को आरोपी से छुड़ाया और वहां से भागकर अपने परिजनों के पास पहुंची।

बच्ची ने परिजनों को बताई पूरी घटना

घर पहुंचने के बाद बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन बच्ची को लेकर टिकरापारा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुलेमान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग पीड़िता की पहचान कानून के तहत गोपनीय रखी गई है। घटना सामने आने के बाद इलाके में नाराजगी का माहौल है। पुलिस मामले में साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds