लॉगिन

रील के चक्कर में गई विवाहिता की जान! रायगढ़ में पंखे से लटकती मिली लाश, मोबाइल में मिला विडियो  

Chhattisgarh June 18, 2026 रिपोर्टर: shailesh
रील के चक्कर में गई विवाहिता की जान! रायगढ़ में पंखे से लटकती मिली लाश, मोबाइल में मिला विडियो  

रील के चक्कर में गई विवाहिता की जान! रायगढ़ में पंखे से लटकती मिली लाश, मोबाइल में मिला विडियो  

रायगढ़ : जिले में मौत का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक विवाहिता की फांसी लगाकर मौत हो गई है. दावा किया जा रहा है कि, कोस्टा पारा इलाके में रील बनाने के फेर में एक युवती अपनी जान गंवा बैठी. खास बात यह है कि मृतका के मोबाइल में मौत का लाइव फुटेज भी रिकॉर्ड हुआ है. मृतका का नाम विशाखा देवांगन है और वह 22 वर्ष की थी.

रायगढ़ में पंखे से लटकी मिली विवाहिता की लाश

मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला नगर कोतवाली थाना क्षेत्र का है. शहर के कोष्टापारा निवासी शुभम देवांगन की पत्नी विशाखा की चार साल पहले शादी हुई थी और वह रील बनाने की शौकीन थी. मंगलवार की दोपहर महिला की बंद कमरे में पंखे पर लटकी हुई लाश मिली. परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा बंद देखा तो वे दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए, जहां मृतका पंखे में फांसी के फंदे से लटकी हुई थी.

मोबाइल में मिला वीडियो

परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद जांच में पुलिस को घटनास्थल से मृतका का मोबाइल फोन मिला, जिसमें तकरीबन डेढ़ घंटे का वीडियो रिकॉर्ड है. वीडियो में मृतका बड़े आराम से पंखे पर दुपट्टे को बांधते हुए और फंदा बनाकर गले में डालते हुए नजर आ रही है.

कुछ ही सेकंड बाद अचानक मृतका का पैर फिसलता है और वह फांसी के फंदे पर झूल जाती है. मृतका इस दौरान खुद को बचाने की कोशिश करती भी दिख रही है. वीडियो में मृतका अपनी जेब से कुछ निकालकर फंदे को काटने का प्रयास करती हुई दिखाई दे रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस उपाधीक्षक सुशांतो बनर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की दोपहर सूचना दी थी. उनकी बहू विशाखा घर का दरवाजा नहीं खोल रही थी. पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वह फांसी पर लटकी मिली. पुलिस को कमरे में अभिलेखन स्थिति में मोबाइल मिला, जिसमें मृतका का आत्महत्या करने का वीडियो दर्ज था. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि मृतका ने आत्महत्या क्यों की.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds