आपसी विवाद और गाली-गलौज के चलते युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले में मंगलवार सुबह युवक का खून से लथपथ शव मिला। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सगे भाई हैं। जांच में सामने आया है कि आपसी विवाद और गाली-गलौज के चलते युवक की बेरहमी से पत्थर मारकर हत्या की गई थी।

मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-46 नयापारा गणेश नगर का है। दरअसल सुबह स्थानीय लोगों ने गणेन नगर में रहने वाले इरफान बघीरा (26) का शव गली में पड़ा देखा था। आसपास भारी खून फैला हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मौके से पुलिस को दो बड़े सीमेंटनुमा पत्थर भी मिले थे, जिनसे वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी। इरफान के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे।

मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई अहम सबूत एकत्र किए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ भी शुरू की।

आपसी रंजिश में हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया है कि इरफान बघीरा और नदीम खान, नईम खान के बीच गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था। यही विवाद बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों भाईयों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds