लॉगिन

छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस सुंदराज.पी की एनआईए में नियुक्ति, आईजी के पद पर हुई तैनाती

Chhattisgarh June 17, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस सुंदराज.पी की एनआईए में नियुक्ति, आईजी के पद पर हुई तैनाती

छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस सुंदराज.पी की एनआईए में नियुक्ति, आईजी के पद पर हुई तैनाती

रायपुर : छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर IPS अधिकारी सुंदरराज पी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त किया गया है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए उनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है. माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपने प्रभावी नेतृत्व तथा सुरक्षा अभियानों के लिए पहचान रखने वाले 2003 बैच के अधिकारी सुंदरराज पी. अब देश की प्रमुख आतंकवाद और संगठित अपराध जांच एजेंसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

गृह मंत्रालय ने आदेश किया जारी

इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए उनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है. छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में कार्य कर चुके सुंदरराज को आंतरिक सुरक्षा, खुफिया समन्वय और विशेष सुरक्षा अभियानों का व्यापक अनुभव है. उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण अभियान संचालित किए गए, जिनसे मओवादी गतिविधियों पर प्रभारी नियंत्रण स्थापित करने में पुलिस और सुरक्षा बलों को सफलता मिली है.

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार

जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी की नियुक्ति प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी में इंस्पेक्टर जनरल के पद पर की गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि सुंदरराज पी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें.

सबसे प्रभावशाली अधिकारियों में गिनती

वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी लंबे समय तक बस्तर रेंज के आईजी रहे हैं. उन्हें छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के सबसे प्रभावशाली अधिकारियों में गिना जाता है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds