लॉगिन

छत्तीसगढ़ में महंगी हो गई बिजली, प्रति यूनिट देने होंगे इतने पैसे, नई दरें 1 जुलाई से लागू

Chhattisgarh June 16, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में महंगी हो गई बिजली, प्रति यूनिट देने होंगे इतने पैसे, नई दरें 1 जुलाई से लागू

छत्तीसगढ़ में महंगी हो गई बिजली, प्रति यूनिट देने होंगे इतने पैसे, नई दरें 1 जुलाई से लागू

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है. पूरे प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ गए हैं. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों का ऐलान कर दिया है. घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर में 30 पैसे से 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है.

24 प्रतिशत वाला प्रस्ताव खारिज

हालांकि राहत की खबर ये है कि आयोग ने बिजली वितरण कंपनी की ओर से प्रस्तावित 24 प्रतिशत की बृद्धि को खारिज करते हुए औसतन 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. बढ़ी हुई नई दरें पूरे प्रदेश में 1 जुलाई से लागू हो जाएंगी. आयोग के अनुसार, औसत बिजली आपूर्ति दर 7.13 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित की गई है, जबकि औसत बिलिंग दर 6.71 रुपये प्रति यूनिट आंकी गई है.

विधुत नियामक आयोग के सदस्य विवेक गनोदवाले ने जानकारी देते हुए बताया है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर में 30 पैसे से 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी, गैर घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली दरों में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है. साथ ही कृषि पम्पों के लिए बिजली दरों में 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है.

आयोग ने लिया बड़ा फैसला

आयोग ने वितरण कंपनी की 32,520 करोड़ रुपए की वार्षिक राजस्व आवश्यकता के प्रस्ताव के मुकाबले 28,348 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं. वहीं कंपनी की तरफ से बताए गए 6,304 करोड़ रुपए के राजस्व घाटे के स्थान पर केवल 1,662 करोड़ रुपए का घाटा मान्य किया गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds