लॉगिन

रिटायर्ड एसडीओ के घर लाखों की चोरों, एक महीने बाद है बेटी की शादी

Chhattisgarh April 21, 2023 रिपोर्टर: shailesh
रिटायर्ड एसडीओ के घर लाखों की चोरों, एक महीने बाद है बेटी की शादी

रिटायर्ड एसडीओ के घर लाखों की चोरों, एक महीने बाद है बेटी की शादी

रायपुर : कबीर नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने सूने मकान को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सोने-चांदी के जेवर और नकदी रकम लेकर फरार हो गए। एक महीने के बाद उनके बेटी की शादी है। इससे आशंका है कि किसी परिचित ने चाेरी की की है। उल्लेखनीय है कि चार दिन पूर्व खम्हारडीह थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त आरटीओ अफसर के घर को निशाना बनाते हुए 15 लाख रुपये से ज्यादा कैश और सोने-चांदी के जेवर पार किए थे। पुलिस मामले में चोरों के बारे में किसी तरह से सुराग नहीं मिला है।

जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त एसडीओ महेश साहू के निवास में चोरी हुई है। महेश 15 अप्रैल को अपने परिवार के साथ महाकाल के दर्शन के उज्जैन गए थे। गुरुवार शाम को वापस लौटने पर देखा कि घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। घर के सभी कमरों के सामान अस्त-व्यस्त बिखरे हुए मिले। अलमारी के लाकर में रखे जेवर और नकदी गायब थी। घर में सीसीटीवी नहीं लगा हुआ है, आस-पास सीसीटीवी कैमरे की तलाश में टीम जुटी है। कबीर नगर थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम जांच में जुटी हुई है।

शादी के लिए खरीदे थे जेवर

महेश के मुताबिक अगले महीने उसके बेटे की शादी है। बेटी को देने के लिए सोने-चांदी के जेवर खरीदे थे। चोरों ने उन सभी जेवर को चोरी कर लिया है।

रिटायर्ड आरटीओ अफसर के घर चोरी करने वालों का सुराग नहीं

चार दिन पहले खम्हारडीह थाने से डेढ़ किलोमीटर दूर गीतांजलि नगर के रहने वाले रिटायर्ड आरटीओ अफसर के घर चोरों ने धावा बोला था। पुलिस 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे देखे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पीड़ित अपने परिवार के साथ रमजान में नमाज पढ़ने पैतृक गांव कवर्धा गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने घर के अंदर से 60 तोला गहने और कैश पार कर दिए थे। हैरानी की बात यह है कि घर की सुरक्षा में पीड़ित ने एक केयरटेकर भी रखा हुआ है, जो घटना के वक्त अपनी पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। अगले दिन सुबह उठने पर उसे इस चोरी की घटना का पता चला है। इस मामले में पीड़ित अब्दुल गनी खान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds