छत्तीसगढ़ में कोरोना : दो मौत; 584 नए संक्रमित मिले, सबसे ज्यादा मरीज राजधानी में….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों के मिलने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। आज रात 09.00 बजे तक 584 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 101 रायपुर जिले से है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों के मुताबिक आज दो मौतें हुई हैं।

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 38, राजनांदगांव 46, बालोद 24 बेमेतरा 24, कबीरधाम 9, रायपुर 101, धमतरी 14, बलौदाबाजार 8, महासमुंद 23, गरियाबंद 5, बिलासपुर 20, रायगढ़ 27, कोरबा 16, जांजगीर-चांपा 15, मुंगेली 2, जीपीएम 28, सरगुजा 60, कोरिया 31, सूरजपुर 31, बलरामपुर 3, जशपुर 2, बस्तर 7, कोंडागांव 0, दंतेवाड़ा 5, सुकमा 4, कांकेर 30, नारायणपुर 1, बीजापुर 10, अन्य राज्य 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds