लॉगिन

पुरानी रंजिश मे युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज

Chhattisgarh April 22, 2026 रिपोर्टर: shailesh
पुरानी रंजिश मे युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज

पुरानी रंजिश मे युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज

रायपुर : राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक युवक पर नुकीली चीज से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित अरशद, जो बोरियाखुर्द का निवासी है, किसी काम से काशीराम नगर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि उसका काशीराम नगर निवासी बलजीत के साथ पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुराने विवाद के चलते दोनों आमने-सामने आ गए और उनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

घटना के दौरान विवाद अचानक बढ़ गया और आरोपी बलजीत ने अपने पास रखी नुकीली चीज से अरशद पर हमला कर दिया। हमले में अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds