छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कहीं हल्की बारिश तो कहीं हीटवेव का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक देखने को मिल रहा है. जहां कई जगहों पर बादल बरस रहें हैं, तो वहीं कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है.
इन जगहों पर बरसेंगे बादल
आज मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है. हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है. आज बस्तर संभाग में बादल गरजने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. पूरे प्रदेश में बुधवार से अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री तक धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिलेगी.
रायपुर, दुर्ग में हीटवेव का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बुधवार से मौसम फिर से बदल जाएगा. मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर हीटवेव चल सकती है. इसका येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. हीटवेव रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार, बालोद, बिलासपुर जिले में पश्चिमी इलाकों में चलने की संभावना है.
आज की स्थिति में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 40 से लेकर 42 डिग्री तक रहने की संभावना है. उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से लेकर 41 डिग्री के करीब रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के बाद प्रदेश में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.