लॉगिन

अफवाहों से बचें : छत्तीसगढ़ में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, सरकार का आया बयान

Chhattisgarh April 21, 2026 रिपोर्टर: shailesh
अफवाहों से बचें : छत्तीसगढ़ में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, सरकार का आया बयान

अफवाहों से बचें : छत्तीसगढ़ में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, सरकार का आया बयान

रायपुर : मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में पेट्रोलियम उत्पादों, रसोई गैस और कृषि उर्वरकों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु बनी हुई है. राज्य सरकार और तेल कंपनियों ने संयुक्त रूप से स्पष्ट किया है कि प्रदेश में किसी प्रकार की कमी या बाधा की स्थिति नहीं है और मांग के अनुरूप निरंतर वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

राजधानी रायपुर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक (मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) अजय कुमार श्रीवास्तव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की संचालक डॉ. फरीहा आलम सिद्दीकी और कृषि विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार ने प्रेस कॉंफ्रेंस कर संयुक्त रूप से स्थिति स्पष्ट की. अधिकारियों ने बताया कि राज्य का आपूर्ति तंत्र पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी संभावित संकट से निपटने के लिए पर्याप्त भंडारण और वितरण व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की गई है.

रोजाना 72 हजार एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति

छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन लगभग 72 हजार एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है, जो सामान्य खपत के अनुरूप है. अधिकारियों के मुताबिक, घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की उपलब्धता में कोई समस्या नहीं आ रही है और वितरण प्रणाली नियमित रूप से कार्य कर रही है.

पेट्रोल-डीजल की स्थिति भी सामान्य

राज्य में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता भी पूरी तरह सामान्य बनी हुई है. पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला में किसी प्रकार की बाधा नहीं है.

अफवाहों से बचने की अपील

अधिकारियों ने आम नागरिकों और किसानों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यक वस्तुओं का अनावश्यक भंडारण न करें. उन्होंने कहा कि घबराहट में की गई खरीदारी से कृत्रिम कमी की स्थिति बन सकती है, जबकि वास्तविकता में आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds