चरित्र शंका में पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, गंभीर रूप से घायल; पति गिरफ्तार

कोरबा : जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और महिला की जान बचाई। हालांकि हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार का कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत तुमान अंतर्गत आश्रित ग्राम लालडीह निवासी सहश राम (30) की शादी करीब 10 साल पहले बुधनी बाई से हुई है। दोनों के पांच साल का एक बेटा और तीन साल की एक बेटी है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही सहश राम अपनी पत्नी बुधनी के चरित्र पर शक करता था। वह शराब पीकर घर आता और फिर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। बच्चे होने के बाद भी सहश का पत्नी पर शक करना कम नहीं हुआ और दोनों के बीच झगड़े जारी रहे।

आरोप है कि बीती रात करीब 11 बजे सहशराम शराब के नशे में घर पहुंचा। इसके बाद एक बार फिर पत्नी के चरित्र पर आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इस दौरान सहशराम ने वहां रखी कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। किसी तरह से महिला को बचाकर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हमले से महिला के हाथ में चोट आई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला के बयान के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds