लॉगिन

9वीं के छात्र की आम के पेड़ से लटकी मिली लाश, पूरे इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच मे जुटी  

Chhattisgarh March 25, 2026 रिपोर्टर: shailesh
9वीं के छात्र की आम के पेड़ से लटकी मिली लाश, पूरे इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच मे जुटी  

9वीं के छात्र की आम के पेड़ से लटकी मिली लाश, पूरे इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच मे जुटी  

बिलासपुर :  शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत मंगला धूरीपारा क्षेत्र में 9 वी कक्षा मे पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र ने घर की छत पर स्थित आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब छात्र का शव पेड़ पर लटका पाया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि मृतक छात्र बीते दो महीनों से स्कूल नहीं जा रहा था और पढ़ाई के प्रति उसकी बेरुखी बनी हुई थी, हालांकि आत्मघाती कदम उठाने के स्पष्ट कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि छात्र किसी मानसिक तनाव में था या इसके पीछे कोई अन्य पारिवारिक वजह थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds