लॉगिन

नशीले इंजेक्शन के सबसे बड़े सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा समेत तीन गिरफ्तार

Chhattisgarh February 2, 2026 रिपोर्टर: shailesh
नशीले इंजेक्शन के सबसे बड़े सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा समेत तीन गिरफ्तार

नशीले इंजेक्शन के सबसे बड़े सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा समेत तीन गिरफ्तार

अंबिकापुर :  संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने झारखंड के नशीले इंजेक्शन के सबसे बड़े सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा और उनके पार्टनर्स को गिरफ्तार किया है। टीम ने 7.50 लाख रुपए के नशीले इंजेक्शन जप्त किए हैं। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 30 जनवरी 2026 को गोदरमाना झारखंड निवासी अनूप गुप्ता और बतौली सरगुजा निवासी विनय गुप्ता के कब्जे से 6 लाख रुपए कीमत की 1200 नग नशीला इंजेक्शन जप्त किए गए थे।

पूछताछ में अनूप गुप्ता ने बताया कि वह नशीले इंजेक्शन गढ़वा जिले के रंजीत विश्वकर्मा से खरीदता है और रंजीत विश्वकर्मा के पार्टनर्स मंजूर अंसारी और प्रमोद कुमार रंजीत विश्वकर्मा के माल को सप्लाई करने का काम करते हैं। इसके बाद, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने सरगुजा डीआईजी राजेश अग्रवाल से साइबर सेल की मदद मांगी और साइबर सेल की मदद से गढ़वा के तीनों आरोपियों रंजीत विश्वकर्मा, मंजूर अंसारी एवं प्रमोद का मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए पलटन घाट रामानुजगंज में तीनों को एक साथ 31 जनवरी 2026 को शाम को 1500 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि यह उड़नदस्ता टीम की बहुत बड़ी सफलता है क्योंकि रंजीत विश्वकर्मा गढ़वा जिले का सबसे बड़ा नशीले इंजेक्शन का सप्लायर माना जाता है। उन्होंने बताया कि यदि रंजीत विश्वकर्मा गिरफ्तार हो जाता है तो लगभग छत्तीसगढ़ में नशीले इंजेक्शन के व्यापार पर 50% रोक लग जाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds