रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, राजिम और रायपुर के बीच चलेंगी कुंभ मेला स्पेशल मेमू ट्रेनें, देखें शेड्यूल

रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में आज माघ पूर्णिमा से ‘राजिम कुंभ कल्प’ का आगाज हो गया है. श्रद्धालु सुबह से ही महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र संगम में स्नान करने के लिए राजिम पहुंच रहे हैं. वहीं राजिम कुंभ कल्प में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने भी विशेष व्यवस्था की है. श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए रायपुर और राजिम के बीच 1 फरवरी से एक विशेष मेमू ट्रेन सेवा शुरू की गई है जो 15 फरवरी तक चलेगी.

राजिम-रायपुर के बीच चलेगी ‘कुंभ मेला स्पेशल’ मेमू ट्रेन

राजिम कुंभ कल्प के लिए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं. ट्रेन नंबर 08755 रायपुर से सुबह 11:55 बजे चलेगी और दोपहर 1:20 बजे राजिम पहुंचेगी. वापसी में वही ट्रेन (08756) राजिम से दोपहर 2:00 बजे चलेगी और शाम 3:30 बजे रायपुर वापस आएगी. दूसरी सर्विस (08757) रायपुर से दोपहर 2:30 बजे चलेगी और वापसी यात्रा के लिए ट्रेन नंबर 08758 राजिम से रात 8:30 बजे चलेगी और रात 10:00 बजे रायपुर पहुंचेगी.

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?

भक्तों की स्थानीय जरूरतों को देखते हुए यह स्पेशल मेमू ट्रेन पांच प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

मंदिरहसौद,

सीबीडी (नया रायपुर),

केंद्री,

अभनपुर,

मानिकचोरी.

इससे न सिर्फ़ रायपुर शहर बल्कि आस-पास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी सीधे कुंभ मेले की जगह तक पहुंचने में मदद मिलेगी. रेलवे की इस पहल से यात्रियों को महंगे बस किराए और सड़क पर ट्रैफिक जाम से काफ़ी राहत मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds