अब घर बैठे होगी राशन कार्ड की ई-केवायसी, इन लोगों को मिलेगा लाभ, जानें पूरा प्रोसेस

रायपुर : छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है. जहां राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी राशनकार्डधारकों का आधार से ई-केवायसी कराना जरूरी है. इसे आसान बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने वृद्ध, असहाय और बीमार लोगों के लिए फेस ई-केवायसी की सुविधा शुरू की है.

अब सीनियर सिटीजन घर से कर सकेंगे ई-केवायसी

अब ऐसे राशनकार्ड धारक घर बैठे ही चेहरे के माध्यम से अपना ई-केवायसी पूरा कर सकेंगे. कई 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के फिंगरप्रिंट साफ न होने के कारण बॉयोमेट्रिक ई-केवायसी नहीं हो पा रही थी. इस समस्या को देखते हुए शासन ने आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन व्यवस्था लागू की है. जिससे पहचान करना आसान हो गया है.

कैसे करें राशन कार्ड की ई-केवायसी?

राशनकार्ड के फेस ई-केवायसी के लिए “मेरा ई-केवायसी” मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है.

इसके लिए Google Play Store से Mera eKYC और Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करना होगा.

ऐप में आधार नंबर डालकर मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा.

फिर कैमरे से चेहरे की पहचान कर ई-केवायसी पूरी हो जाएगी.

ऐप में यह भी देखा जा सकता है कि ई-केवायसी पहले से हुई है या नहीं.

अगर मोबाइल से ई-केवायसी करना संभव न हो, तो राशनकार्डधारक अपने नजदीकी सरकारी उचित मूल्य दुकान में जाकर अंगूठे या उंगली के निशान से ई-केवायसी करा सकते हैं.

इस सुविधा से बुजुर्ग और असहाय लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें राशन लेने में परेशानी नहीं होगी.

ई-केवायसी नहीं कराने पर क्या होगा?

आपका राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है.

सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जाएगा.

आपका नाम लाभार्थियों की लिस्ट से हटा दिया जाएगा.

राशन कार्ड फिर से चालू कराने के लिए आवेदन देना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds