लॉगिन

पुलिस विभाग मे फिर चली तबादला एक्सप्रेस, एएसपी और डीएसपी स्तर के 3-3 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Chhattisgarh January 28, 2026 रिपोर्टर: shailesh
पुलिस विभाग मे फिर चली तबादला एक्सप्रेस, एएसपी और डीएसपी स्तर के 3-3 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

पुलिस विभाग मे फिर चली तबादला एक्सप्रेस, एएसपी और डीएसपी स्तर के 3-3 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है और अधिकारियों को यहां से वहां किया गया है. इस बार छत्तीसगढ़ शासन की ओर से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. सरकार ने एएसपी और डीएसपी रैंक के 3-3 अधिकारियों का तबादल कर दिया है. इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है. देखें लिस्ट-

एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर

अधिकारी अभिषेक कुमार झा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विशेष आसूचना शाखा कैंप बस्तर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण भेजा गया है.

अधिकारकी प्रशांत शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर भेजा गया है.

अधिकारी संदीप मित्तल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, क्राइम रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण भेजा गया है.

अधिकारी वीरेंद्र चतुर्वेदी, एसडीओपी, विधानसभा रायपुर को उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण भेजा गया है.

अधिकारी लंबोदर पटेल को नगर पुलिस अधीक्षक, माना रायपुर से उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण भेजा गया है.

अधिकारी तुलसीराम लेकाम को नगर पुलिस अधीक्षक, रायपुर से उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण भेजा गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds