भाजपा ने छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की, नई टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है।
इस सूची में प्रदेश 8 उपाध्यक्ष, 8 मंत्री, 3महामंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, मुख्य प्रवक्ता, 12 प्रवक्ता, कार्यालय मंत्री समेत कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा का मीडिया संभाल रहे अमित चिमनानी को प्रदेश प्रवक्ता बनाया है।