लॉगिन

आबकारी विभाग ने पकड़ी नकली शराब : देशी में नकली होलोग्राम, फर्जी स्टीकर वाली शराब से भरी थी कार

Chhattisgarh July 12, 2025 रिपोर्टर: shailesh
आबकारी विभाग ने पकड़ी नकली शराब : देशी में नकली होलोग्राम, फर्जी स्टीकर वाली शराब से भरी थी कार

आबकारी विभाग ने पकड़ी नकली शराब : देशी में नकली होलोग्राम, फर्जी स्टीकर वाली शराब से भरी थी कार

रायपुर। आबकारी विभाग रायपुर की टीम ने नकली होलोग्राम और फर्जी शोले स्टीकर लगी देशी शराब के बड़े जखीरे का खुलासा करते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंडी में की गई, जहां आरोपी मणिराम टंडन को चारपहिया वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाते रंगे हाथ पकड़ा गया।

आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (सीएसएमसीएल) श्री श्याम धावडे, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में 11 जुलाई 2025 को यह कार्रवाई की गई।

ये सामान जब्त

छापा मार कार्रवाई के दौरान आरोपी मणिराम टंडन से ग्रैंड 10 कार (क्रमांक (सीजी04 एमजेड5272) में परिवहन की जा रही 3 पेटियों में कुल 144 पाव नान ड्यूटी पेड नकली होलोग्राम व नकली शोले स्टीकर युक्त देशी मदिरा मसाला (कुल मात्रा 25.92 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत द₹14.400) जब्त की गई।

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(क) के तहत आबकारी उपनिरीक्षक नीलम स्वर्णकार द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी डी. डी. पटेल, टेक बहादुर करें, आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख, कौशल सोनी, मेघा मिश्रा, आबकारी आरक्षक विवेक श्रीवास्तव, राकेश दुबे एवं पूजा शर्मा की अहम भूमिका रही।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds