लॉगिन

रायगढ़ में एक और हादसा : यात्रियों से भरी बस खेत में पलटी, कई लोग घायल

Chhattisgarh July 12, 2025 रिपोर्टर: shailesh
रायगढ़ में एक और हादसा : यात्रियों से भरी बस खेत में पलटी, कई लोग घायल

रायगढ़ में एक और हादसा : यात्रियों से भरी बस खेत में पलटी, कई लोग घायल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जहां यात्रियों से भरी बस खेत में पलट गई। यह पूरी घटना तमनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तोलमा से रायगढ़ जा रही थी सितारा बस मिलुपारा और कोडकेल गांव के बीच यह घटना हुई है। तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस रोड से फिसलकर खेत में गिर गई। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। निजी उद्योगों के वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर तमनार पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds