लॉगिन

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने राहुल गांधी के बयान पर साधा जमकर निशाना, बोले “राहुल गांधी के सभी घोड़े हो गए “बीमार”

Chhattisgarh June 4, 2025 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने राहुल गांधी के बयान पर साधा जमकर निशाना, बोले “राहुल गांधी के सभी घोड़े हो गए “बीमार”

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने राहुल गांधी के बयान पर साधा जमकर निशाना, बोले “राहुल गांधी के सभी घोड़े हो गए “बीमार”

रायपुर : पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के बयान पर जमकर निशाना साधा है, अजय चंद्राकर ने एक बयान में कहा कि राहुल गांधी जी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं चला रहे हैं, बल्कि ऐसा प्रतीत होता है कि वह कोई स्टड फार्म चला रहे हैं और “घोड़े की खेती” कर रहे हैं। वे घोड़ों के बारे में नॉलेज बढ़ा रहे हैं। उन्हें तो कांग्रेस पार्टी का नाम बदलकर “स्टड फार्म” गांधी परिवार प्राइवेट लिमिटेड” कर देना चाहिए।

अजय चंद्राकर ने कहा कि जिस तरह चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखा जाए, खासकर राहुल गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद उनका प्रदर्शन देखे तो, तो साफ़ दिखता है कि वह स्वयं पार्टी के लिए एक “लंगड़े घोड़े” साबित हुए हैं।

अजय चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के सभी घोड़े “बीमार” हो गए हैं। छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेस नेताओं को किसी स्टड फार्म में भर्ती कर देना चाहिए, जहां बीमार घोड़ों के इलाज और देखरेख के लिए अस्पताल होता है — अब वे वहीं रखने लायक हो गए हैं। अंबानी जी ने जामनगर में पशुओं के देखरेख के लिए जो ‘वनतारा’ बनाया है, छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों को वहीं भेज देना चाहिए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds