मोदी-शाह-विष्णुदेव साय के संरक्षण में चल रहा “महादेव एप”….ऍफ़आईआर के बाद भूपेश बघेल ने लगाया आरोप

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. महादेव बेटिंग ऐप केस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भूपेश बघेल के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज की है. सीबीआई की इस ऍफ़आईआर में पूर्व सीएम बघेल को नंबर 6 का आरोपी बनाया गया है. इस पर सियासत भी शुरू हो गई है, भूपेश बघेल ने इसे गिरफ़्तारी की मंशा बताया है. वहीं उन्होंने मोदी-शाह-विष्णुदेव साय के संरक्षण में महादेव एप चलने का आरोप लगाया है.

मोदी-शाह-विष्णुदेव साय के संरक्षण में चल रहा “महादेव एप”

सीबीआई की ऍफ़आईआर के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि मुझे गिरफ्तार करने की इनकी मंशा है. मुझे फंसाने की पूरी कोशिश हो रही है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि शुभम सोनी के आरोप पर मुझ पर ऍफ़आईआर हो सकती है तो मैं भी आरोप लगा रहा हूँ कि मोदी-शाह-विष्णुदेव साय के संरक्षण में “महादेव एप” चल रहा है. क्या सीबीआई इस पर जाँच और कार्रवाई करेगी?

https://x.com/bhupeshbaghel/status/1907344704376549690?

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 74 से अधिक ऍफ़आईआर 200 से अधिक गिरफ्तारी हुई थी. उसके बाद ईडी आई. उसने अपना काम किया सरकार बदलने के बाद ईडी ने ईओडब्ल्यू को सौंपा, ईओडब्ल्यू ने सीबीआई को सौंप दी. सीबीआई ने मुझे भी आरोपी बनाया ये एफआईआर 18 दिसंबर 2024 का है. भारत सरकार के पास कोई कानून नहीं है. 1867 गैम्बलिंग एक्ट यानी अंग्रेजों का कानून है.

क्या हैं भूपेश बघेल के खिलाफ आरोप?

भूपेश बघेल के खिलाफ आरोप हैं कि पूर्व सीएम भूपेश ने अपने कार्यकाल में महादेव सट्टा एप को संरक्षण दिया था. इसके बदले में तत्कालीन सीएम को 508 करोड़ रुपए की प्रोटेक्शन मनी देने का दावा किया गया था. हालांकि कांग्रेस भूपेश बघेल ने इस दावे को इनकार करते हुए कहा था कि छवि खराब करने के लिए यह किया गया है. बता दें कि महादेव सट्टा एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर है, जो दुर्ग के भिलाई का रहने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds