लॉगिन

24 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : विधानसभा के रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम में होंगी शामिल, विधायकों से करेंगी चर्चा

Chhattisgarh March 23, 2025 रिपोर्टर: shailesh
24 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : विधानसभा के रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम में होंगी शामिल, विधायकों से करेंगी चर्चा

24 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : विधानसभा के रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम में होंगी शामिल, विधायकों से करेंगी चर्चा

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर आएंगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विधानसभा में ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। प्रदेश के इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

उल्लेखनीय है कि, यह वर्ष विधानसभा का रजत जयंती वर्ष है। इसके लिए राष्ट्रपति को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। विधानसभा में खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का नाम ‘विधायकों को उद्बोधन’ रखा गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू विधायकों से चर्चा करेंगी। संबोधित करते हुए वे विधायकों की जिम्मेदारी, लोकतंत्र में विधानसभा की प्रगति और राज्य के विकास को लेकर अपने विचार साझा करेंगी। कार्यक्रम में वह विधायकों को सदन में काम करने को लेकर टिप्स भी देंगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds