रायपुर।सीएम साय ने बजट 2025-26 पेश होने के बाद पत्रकार वार्ता की। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 62 हजार 100 करोड़ का बजट पेश किया, जो पिछले साल की तुलना 12 प्रतिशत ज्यादा है। ओपी चौधरी ने बजट में 1 रुपए पेट्रोल सस्ता करने और सरकारी कर्मचारियों को 53 प्रतिशत DA की घोषणा की है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ‘GATI’ थीम पर बजट पेश किया। इसका मतलब G- गुड गवर्नेंस, A- एक्सलेरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, T- टेक्नोलॉजी और I- इंडस्ट्रियल ग्रोथ है। इसके पहले चौधरी ने GYAN थीम पर बजट पेश किया था।
इस दौरान ओपी चौधरी ने बताया कि महतारी वंदन योजना के लिए 5 हजार 500 करोड़, PM आवास के लिए 8 हजार 500 करोड़ और PM श्री स्कूल के लिए 277 करोड़, स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 1500 करोड़, रायपुर से दुर्ग के लिए मेट्रो रेल सर्वे के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। Also Read – ओपी चौधरी ने इतिहास रचा, भारत में पहली बार किसी मंत्री ने हस्तलिखित बजट पेश किए ओपी चौधरी ने कहा कि रायपुर में IIM, AIIMS, NIT, IIIT रायपुर में एक भी राष्ट्रीय स्तर का संस्थान नहीं था, आज रायपुर में IIM भी है। एम्स भी है, एनआईटी भी है। ट्रिपल आईटी भी है। प्लास्टिक इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट भी है और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी है। वित्त मंत्री ने पहली बार हाथ से लिखा बजट पेश कर रहे हैं।
ओपी चौधरी ने कहा कि मोबाइल कनेक्टिविटी तकनीकी क्रांति की प्रेरक शक्ति है, लेकिन राज्य में ऐसे सुदूर क्षेत्र हैं, जो अभी भी दूरसंचार क्रांति से वंचित हैं। इस कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बजट में एक नई योजना का प्रावधान किया गया है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना होगा।