लॉगिन

सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना

Chhattisgarh March 2, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना

सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना

रायपुर। 3 मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ का बजट पेश करने जा रहे हैं। वहीं, बजट के ठीक एक दिन पहले सीएम साय ने अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

आज दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। मंत्रालय में बजट को लेकर चर्चा की जाएगी। बता दें कि, 3 मार्च को राज्य का बजट पेश होगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो गया है जो 21 मार्च तक चलेगा। बजट सत्र में 17 बैठकें होंगी। विष्णुदेव साय सरकार इस सत्र में अपना दूसरा बजट पेश करेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds