लॉगिन

मस्तुरी कांग्रेस विधायक व उसके बेटे पर लगा भीतरघात का आरोप, जिला कांग्रेस कमेटी से हुई शिकायत

Chhattisgarh February 19, 2025 रिपोर्टर: shailesh
मस्तुरी कांग्रेस विधायक व उसके बेटे पर लगा भीतरघात का आरोप, जिला कांग्रेस कमेटी से हुई शिकायत

मस्तुरी कांग्रेस विधायक व उसके बेटे पर लगा भीतरघात का आरोप, जिला कांग्रेस कमेटी से हुई शिकायत

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस चुनाव में कांग्रेस एक भी नगर निगम नहीं जीत पाई। 10 नगर निगमों में बीजेपी का परचम लहराया है। इतना ही नहीं नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में भाजपा का जलवा देखने को मिला। कांग्रेस की इस करारी हार के बाद पार्टी अंदरूनी कलह भी सामने आने लगी है।

बिलासपुर जिले के मस्तुरी से कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया और उनके बेटे पर भीतरघात करने का आरोप लगा है। दोनों पर आरोप है कि पंचायत चुनाव में दोनों ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम किया है। दोनों की शिकायत जिला कांग्रेस कमेटी से की गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रवि श्रीवास ने शिकायती पत्र के साथ एक ऑडियो भी सबूत के तौर पर भेजा है।

बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस के कई विधायकों पर भीतरघात करने के आरोप लगे हैं। बिलासपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को पार्टी से निष्कासित करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि, सोमवार को पूर्व सीएम टीएस सिंहदेव के सामने मुझसे दुर्व्यवहार किया था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds