नगरीय निकाय चुनाव से पहले सियासत तेज : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस को घेरा, महापौर प्रत्याशी विनय जायसवाल को कहा नौटंकीबाज

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने चिरमिरी नगर निगम से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी और पूर्व विधायक विनय जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित आमसभा में मंत्री जायसवाल ने विनय जायसवाल को ‘फर्जीवाल’ की उपाधि देते हुए उन्हें नौटंकीबाज करार दिया।

मंत्री ने दावा किया कि पिछले विधानसभा चुनाव में विनय जायसवाल ने झूठा प्रचार किया था कि उन्होंने (श्यामबिहारी जायसवाल का) पैर तोड़ दिया है और इसी बहाने प्लास्टर बांधकर घूमते रहे। मंत्री ने कहा कि, इस बार भी एक डिबेट प्रोग्राम के दौरान विनय जायसवाल ने नाटक करते हुए जमीन पर लेटकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर धक्का देने का झूठा आरोप लगाया।

विनय जायसवाल की तुलना दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से

श्यामबिहारी जायसवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से विनय जायसवाल की तुलना करते हुए कहा कि, जिस तरह दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को सबक सिखाया है, उसी तरह मनेन्द्रगढ़ की जनता भी इस बार ‘फर्जीवाल’ को सबक सिखाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि, वे किसी के झांसे में न आएं, क्योंकि कुछ लोग नाटक और नौटंकी करके सहानुभूति बटोरने का प्रयास करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds