CG भाजपा कांग्रेस का पोस्टर वार : कांग्रेस ने भाजपा के घोषणापत्र पर कसा तंज , भाजपा ने किया पलटवार

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच पोस्टर वार छिड़ गया है। कांग्रेस ने भाजपा के घोषणापत्र को लेकर कार्टून पोस्टर जारी किया है। जिसमें  अटल विश्वास पत्र पर कांग्रेस ने कार्टून के जरिए तंज कसा गया है। पोस्टर में मोदी की गारंटी को डस्टबिन में डालते दिखाया गया है।

कांग्रेस के पोस्टर वाले तंज पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया एक्स में ट्वीट करते हुए पोस्टर में लिखा कि, महंत ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि भूपेश के आतंक से खुद कांग्रेसी त्रस्त थे। वैसे कोई भी कांग्रेसी आ जाए करप्शन का पर्याय ही रहेगा। कार्टून पोस्टर में एक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिखाया गया है। दूसरी ओर चरणदास महंत टीएस सिंहदेव के चेहरे को थामे नजर आ रहे हैं। दोनों में भ्रष्टाचार लिखा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds