CG कांग्रेस का मैराथन प्रचार : 13 वार्डों में होंगी सभाएं, पूर्व सीएम बघेल भी प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे रोड शो

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस का मैराथन प्रचार चल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में शहर के 13 अलग-अलग वार्डों में कांग्रेस की सभाएं होगी। इस दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज सभाओ को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक 13 सभाएं होगी। वहीं इस दौरान सभाओं में महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे भी शामिल होंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज तीन अलग- अलग सभाओं को संबोधित करेंगे। बघेल की मालखरौदा, चंद्रपुर और बलौदाबाजार में सभाएं होगी। वहीं कसडोल में आयोजित रोड शो में भूपेश बघेल शामिल होंगे। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।