कांग्रेस आज करेगी घोषणा पत्र जारी, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे “जन घोषणा पत्र” जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। मतदाताओं को साधने के लिए राजनीतिक पार्टियां अब घोषणा पत्र भी जारी कर रही है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी आज घोषणा पत्र जारी करेगी। सुबह 11 बजे पीसीसी मुख्यालय सहित सभी जिलों में इसका विमोचन होगा। प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज “जन घोषणा पत्र” जारी करेंगे।

बता दें कि घोषणा पत्र जारी करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से आगे निकल गई है। भाजपा ने बीतें दिनों अटल विश्वास पत्र जारी किया था, जिसमें उन्होंने जनता से कई वादे किए हैं। भाजपा ने वादा किया है कि नजूल भूमि के साथ सभी पट्टा धारकों को भूमि स्वामी बनाया जाएगा। 3 लाख पीएम आवास योजना को पूरा करेंगे। जो बिजली बिल और समेकित कर (टैक्स) देते हैं उन्हें आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी।

महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी टैक्स में 25% की छूट दी जाएगी। हर महीने 7 तारीख से पहले संपत्ति टैक्स जमा करने वालों को 10% की छूट दी जाएगी। हर नगर निगम में महापौर सम्मान निधि की स्थापना होगी। इससे UPSC मेंस पास करने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds