लॉगिन

CG पं. धीरेंद्र शास्त्री निकालेंगे पदयात्रा : कांग्रेस बोली- वे मीडिया जीवी कथा वाचक, डबल इंजन सरकार के लिए शर्म वाली बात

Chhattisgarh January 25, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG पं. धीरेंद्र शास्त्री निकालेंगे पदयात्रा : कांग्रेस बोली- वे मीडिया जीवी कथा वाचक, डबल इंजन सरकार के लिए शर्म वाली बात

CG पं. धीरेंद्र शास्त्री निकालेंगे पदयात्रा : कांग्रेस बोली- वे मीडिया जीवी कथा वाचक, डबल इंजन सरकार के लिए शर्म वाली बात

रायपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री धर्मांतरण रोकने के लिए पदयात्रा निकालेंगे। इस पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशिल आनंद शुक्ला ने कहा कि, धीरेंद्र शास्त्री मीडिया जीवी कथा वाचक हैं। अपने आप को मीडिया में सुर्खियों में रखना चाहते हैं। अगर छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण हो रहा हैं, तो भाजपा के सरकार के लिए शर्म से डूबनी वाली बात हैं। उन्होंने आगे कहा कि, डबल इंजन की सरकार धर्मांतरण रोक नहीं पा रही हैं। जो सरकार धर्मांतरण के लिए बड़ी- बड़ी बात करती थी। अब धीरेंद्र शात्री जैसे आदमी को पदयात्रा निकालनी पड़ रही हैं।

प्रदेश में धान खरीदी कापिछले रिकॉर्ड टूट गया है। इस पर संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पैदावार के लिए किसानों की उत्सुकता बढ़ी। हमारी सरकार ने पच्चीस सौ रुपये धान की खरीदी निर्धारित की। अभी केवल 145 लाख मीट्रिक टन धान की ख़रीदी हुई हैं, 160 लाख मेट्रिक टन का लक्ष्य साय सरकार ने रखा हैं। ये तीन दिन में कैसे पूरा होगा? इसके लिए समय बढ़ाना चाहिए। साय सरकार धान खरीदी के लिए दस दिन और बढ़ाये।

भाजपा कैंडिडेट को जनता हराएगी 

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था कि, भाजपा कांग्रेस से पहले कैंडिडेट का ऐलान करेगी। इस पर श्री शुक्ला ने कहा कि, काठ की हांडी बार- बार नहीं चढ़ती। भाजपा की हांडी दो बार विधानसभा और लोकसभा में चढ़ चुकी हैं। जनता समझ चुकी हैं की इनको भाजपा ने ठगा हैं। इससे जनता हताश और निराश हैं। भाजपा ने जनता को छला हैं, ये आज ही कैंडिडेट घोषित कर दें। लेकिन जनता चुन- चुन के इनके कैंडिडेट को हराएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds