अमरावती में राहुल गांधी बोले: धारावी की जमीन अडाणी को देना चाहते थे PM मोदी, इसलिए महाराष्ट्र में गिराई सरकार

Rahul Gandhi In Amravati: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार (16 नवंबर) को महाराष्ट्र के अमरावती में चुनावी रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी ने मंच से बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी संविधान का सम्मान नहीं करती और बंद कमरों में उसकी हत्या करती है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी धारावी की जमीन अडाणी को देना चाहते थे, यही वजह थी कि महाराष्ट्र में कांग्रेस गठबंधन की सरकार गिराई गई

संविधान की किताब लेकर राहुल का बीजेपी पर हमला
अमरावती में चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने संविधान की एक किताब दिखाते हुए बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “संविधान की यह किताब हमारे देश का डीएनए है। इसमें शिवाजी महाराज, महात्मा गांधी और डॉ. अंबेडकर की सोच है। लेकिन बीजेपी और आरएसएस इसे खोखली समझते हैं। उनके लिए ये सिर्फ एक औपचारिकता है।” राहुल ने संविधान को लेकर जनता के बीच अपनी जिम्मेदारी की बात दोहराई।

धारावी की जमीन के लिए गिराई गई महाराष्ट्र सरकार
राहुल ने धारावी की जमीन को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “जब महाराष्ट्र सरकार को चुराने की बैठक हो रही थी, उसमें बीजेपी, अडाणी और अमित शाह शामिल थे। यह सरकार इसलिए गिराई गई ताकि धारावी की जमीन अडाणी को दी जा सके।” राहुल गांधी ने लोगों से अपील की कि वह बीजेपी के इस खेल को पहचानें। राहुल ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की जनता इस साजिश को समझ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds