महाराष्ट्र चुनाव: पीएम मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र बोले- घर-घर पहुंचाएं- ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा

महाराष्ट्र चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (16 नवंबर) को महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत संवाद किया। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक हैं तो सेफ हैं का संदेश हर घर तक पहुंचाएं। पीएम ने महाविकास अघाड़ी (MVA) पर निशाना साधा और झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

भाजपा कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी
पीएम मोदी ने भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप भाजपा के सबसे मजबूत सिपाही हैं। लोगों से मिलें और उनकी समस्याएं जानें।”  कार्यकर्ता केवल पर्चा देने की औपचारिकता न करें। लोगों से सीधे संवाद कर उनके विश्वास को मजबूत बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds