मुठभेड़ में घायल जवान रायपुर लाए गए : बोले- दो दर्जन के आसपास नक्सली मौजूद थे, कई मारे गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिलों की महाराष्ट्र सीमा से लगते अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज श्री नारायण हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। जवान ने बताया कि, 23 से अधिक नक्सली घटना के दौरान मौजूद थे। 5 नक्सलियों की मृत्यु के साथ कई घायल नक्सली फरार हुए हैं।

सुबह से जारी है मुठभेड़ 

उल्लेखनीय है कि, कांकेर और नारायणपुर जिलों की महाराष्ट्र सीमा से लगते अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है।शनिवार की सुबह से जारी है। महाराष्ट्र के सी-60 कमांडोज के साथ कांकेर – नारायणपुर जिले की पुलिस का इसे अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। पुलिस ने अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं, फिलहाल रुक-रुक कर दोनो ओर से फायरिंग जारी है। वहीं 2 जवानों के घायल होने की भी खबर है। खिलेश्वर गावड़े और हीरामन यादव को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds