ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 1 की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

हादसे में 30 लोग घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

धमतरी:  रुद्री मेला देखकर वापस लौट रहे बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से 16 साल की बबली ध्रुव की मौत हो गई है। हादसे में 30 लोग घायल हो गए जिनमें 6 को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा शहर से 10 किलोमीटर दूर स्टेट हाईवे पर हुआ है। रविवार रात करीब 9 बजे शकरपारा चावल गोदाम के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्राली के नीचे दबे ग्रामीण

घायलों में ज्यादातर 12 से 18 साल तक के युवा शामिल हैं। रुद्री मेले में शामिल होने के लिए भोयना से 30 ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर गए थे। शाम को सभी वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी शकरपारा के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार सभी ग्रामीण ट्रॉली के नीचे दब गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सभी घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकाला गया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद अर्जुनी पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस वैन, एंबुलेंस और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन के जरिए घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button