आसमान हुआ हरा! युवक ने बनाया वीडियो, जानिये किस देश में….

विन्‍सेंट लेडविना नाम के स्‍टूडेंट अलास्का से आइसलैंड के सफर पर थे।

आपने ऑरोरा (aurora) के बारे में सुना है? यह आकाश में दिखाई देने वाली खूबसूरत प्राकृतिक रोशनी है। रात के वक्‍त आमतौर पर नॉर्थ और साउथ पोल्‍स के पास ऑरोरा देखने को मिलते हैं। वैज्ञानिक यह मानते आए हैं कि ऑरोरा तब बनते हैं, जब सौर हवाएं पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से इंटरेक्‍ट करती हैं। हालांकि ऐसा दूसरे ग्रहों पर भी होता है। हाल में एक स्‍टूडेंट ने ऐसा ऑरोरा देखा, जो अनोखा था। विन्‍सेंट लेडविना नाम के स्‍टूडेंट अलास्का से आइसलैंड के सफर पर थे। 13 जनवरी की रात उन्‍होंने हरे रंग का ऑरोरा देखा।

विन्‍सेंट ने यह नजारा आइसलैंड के सबसे बड़े शहर और राजधानी रिक्जेविक (Reykjavík) के करीब से कैप्‍चर किया। विन्‍सेंट की ऑरोरा में काफी दिलचस्‍पी है। अपने ट्विटर अकाउंट पर विन्‍सेंट खुद को ऑरोरा चेजर बताते हैं और टाइमलैप्‍स एस्‍ट्रो फाेटोग्राफर के रूप में परिचित कराते हैं।

विन्‍सेंट ने 23 सेकंड का एक वीडियो भी शेयर किया है। यह वीडियो दांतो तले उंगली दबाने जैसा है। हरे रंग का आकाश देखना ही अपने आप में अद्भुत है। बर्फीले मौसम के बीच जब ऑरोरा चमकता है जमीन पर मौजूद बर्फ भी हरे रंग की दिखाई देने लगती है।
विन्‍सेंट के वीडियो को देखकर पता चलता है कि उन्‍होंने इसे तैयार करने में कितनी मेहनत की होगी। उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा

कि यह हमारी आइसलैंड यात्रा का एकदम सही समापन था। मेरे दोस्त जिन्होंने कभी ऑरोरा नहीं देखा था, उन्‍हें तो एक ट्रीट मिल गई। अब वो समझ गए हैं कि मैं ऑरोरा के लिए इतना जुनूनी क्‍यों हूं।

गौरतलब है कि हमारा सूर्य अपने 11 साल के चक्र से गुजर रहा है। इस वजह से वह बहुत ज्‍यादा एक्टिव फेज में है। सूर्य में हो रही हलचलों की वजह से पृथ्‍वी को सोलर फ्लेयर, कोरोनल मास इजेक्‍शन (CME) जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है साथ ही शानदार ऑरोरा भी पृथ्‍वी पर दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर लाल और नारंगी रंग के ऑरोरा ज्‍यादा दिखाई देते हैं। हरे रंग का ऑरोरा देखना वाकई में दिलचस्‍प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button