लॉगिन

युवक की हत्या का खुलासा : छठी कार्यक्रम में मामूली विवाद के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh July 11, 2026 रिपोर्टर: shailesh
युवक की हत्या का खुलासा : छठी कार्यक्रम में मामूली विवाद के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

युवक की हत्या का खुलासा : छठी कार्यक्रम में मामूली विवाद के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस ने युवक के हत्याकांड का खुलासा करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने छठी कार्यक्रम में मामूली विवाद के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। यह पूरा मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अमर सिंह पेन्द्रो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमर सिंह 7 जुलाई को पड़ोसी के यहां छठी कार्यक्रम में गया था। इस दौरान रोहित पोर्ते, दीपक पोर्ते और प्रदीप वाकरे ने शराब पीकर छठी कार्यक्रम में आने का विरोध किया और फिर उसके साथ मारपीट की।

आरोप है कि आरोपियों ने अमर सिंह को करीब 60–65 मीटर तक सीसी रोड पर घसीटा। इस दौरान अमन की पत्नी ने बीच बचाव की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी नहीं माने। मारपीट में घायल होकर घर आने के बाद उसकी मौत हो गई।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना के बाद एफएसएल टीम के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। बेलगहना चौकी और कोटा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 जुलाई को तीनों आरोपियों रोहित पोर्ते, दीपक पोर्ते और प्रदीप वाकरे को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds