जमीन के विवाद में छोटे भाई का कुल्हाड़ी मारकर सिर धड से किया अलग, आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार

रायगढ़ : जिले में बड़े भाई ने छोटे भाई का सिर धड़ से अलग कर दिया है। दोनों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद था। जिसके बाद फिर विवाद हुआ तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर युवक को मार दिया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

नरकालो निवासी धीरसाय राठिया(41) अपने परिवार के साथ रहता था। वह घर का खर्चा चलाने के लिए खेती किसानी करता था। बताया जा रहा है कि पुश्तैनी जमीन को लेकर उसका अपने छोटे भाई अमीर साय राठिया(40) से विवाद चल रहा था।

दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। परिजनों ने कई बार दोनों के बीच समझौता कराया था, लेकिन बार-बार उनके बीच झगड़ा हुआ करता था। इस बीच गुरुवार को अमीर साय राठिया अपने खेत में काम करने पहुंचा था। वहां वो दोपहर के समय काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक से उसका बड़ा भाई धीरसाय राठिया वहां पहुंच गया।

खेत में जाकर मारा

बताया गया है कि खेत में जैसे ही धीरसाय पहुंचा। वह अमीर साय से विवाद करने लग गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पास में रखे कुल्हाड़ी से धीरसाय ने अमीर साय को सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वहां से वह भाग निकला था।

घटना के कुछ देर बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने अमीर साय का शव देखा। जिसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों से पूछताछ शुरू की गई, पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मृतक का उसके बड़े भाई से विवाद चल रहा था।

आरोपी गिरफ्तार

यह पता चलने के बाद पुलिस ने तुरंत उसके बड़े भाई को हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई। जिसके बाद पूरा मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जानकारी शुक्रवार को सामने आ सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds