लॉगिन

युवक ने परिचित के सिम को चुराया, फिर नेट बैंकिंग के जरिए कर दिए लाखों रुपए पार

Chhattisgarh March 20, 2023 रिपोर्टर: shailesh
युवक ने परिचित के सिम को चुराया, फिर नेट बैंकिंग के जरिए कर दिए लाखों रुपए पार

युवक ने परिचित के सिम को चुराया, फिर नेट बैंकिंग के जरिए कर दिए लाखों रुपए पार

कोंडागांव : जिले में एक युवक ने अपने परिचित के बैंक खाते से लाखों रुपए ट्रांजेक्शन कर लिए हैं। पहले परिचित का सिम चुराया, फिर ओटीपी जनरेट कर नेट बैंकिंग चालू कर लिया। जिसके बाद एकाएक बैंक से करीब 9 लाख 70 हजार रुपए अपने खाते में डाल लिए। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के कोरगांव के रहने वाले हितेंद्र मांझी (45) ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने पुलिस को बताया कि, पंकज मानिकपुरी से उसकी जान पहचान थी। पंकज ने किसी तरह से साल 2022 में उसके सिम को चुरा लिया था। जिस सिम को चुराया था वह नंबर बैंक खाते से लिंक था। ओटीपी जनरेट कर हर बार बैंक खाते से रकम अपने खाते में ट्रांजेक्शन करता रहा।

चंद दिनों में ही उसने उसके बैंक खाते से 9 लाख 70 हजार रुपए निकाल लिए। फिर, किसी तरह से हितेंद्र को पता चला की उसके परिचित ने ही उसका सिम चुराया है। जिसके बाद उसने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds