CG BIG BREAKING : युवक की गोली मारकर हत्या, कार में बंद मिला शव, संदेह में एक युवक गिरफ्तार

अंबिकापुर: अंबिकापुर के युवा व्यवसायी अक्षत अग्रवाल की गोली मार कर हत्या कर दी गई। युवक का शव चठिरमा जंगल में उसी की कार में मिला है। संदेह के आधार पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मनेंद्रगढ़ रोड स्थित अंबिका स्टील के संचालक महेश केडिया का पुत्र अक्षत अग्रवाल शाम को घर से कार से निकला था।

उसका फोन अचानक बंद हो गया था। खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। देर रात स्वजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच में पाया कि युवा व्यवसायी अक्षत अग्रवाल के साथ एक युवक भी था। युवक पहले युवा व्यवसायी के यहां ही काम करता था। जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चठिरमा जंगल में युवक की लाश उसी के कार में शव होने की जानकारी दी। तब पुलिस घटनास्थल पहुंची। कार की ड्राईविंग सीट पर ही युवक की लाश पड़ी थी। प्रारंभिक जांच में दुकान के पूर्व कर्मचारी द्वारा ही हत्या की जानकारी दी है।

अभी पुलिस टीम घटनास्थल पर ही है। कार का शीशा तोड़कर लॉक खोला गया है। शरीर में एक गोली भी मिली है। संदेही द्वारा युवा व्यवसायी का सोने का चैन, दो अंगूठी और नकदी रकम ले जाने की जानकारी दी गई है। संदेही ने यह भी बताया कि युवा व्यवसायी ने ही उसे कार में बैठाया था।

किसी की हत्या करने की जानकारी दी थी। इसके बदले बड़ी राशि और सोना देने की बात कही थी। घटनास्थल पर युवा व्यवसायी ने ही बैग से हथियार निकाला और खुद की सुपारी देने की बात कह पेट पर गोली चला दी। तब संदेही द्वारा दूसरी गोली मारने की जानकारी सामने आई है। हालांकि संदेही के प्रारंभिक बयान पर पुलिस को भरोसा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds