लॉगिन

तीजा पर पत्नी को मायके छोड़ लौट रहे युवक की मौत : रफ्तार से आ रही वाहन ने मारी भीषण टक्कर, चालक फरार

Chhattisgarh September 13, 2026 रिपोर्टर: shailesh
तीजा पर पत्नी को मायके छोड़ लौट रहे युवक की मौत : रफ्तार से आ रही वाहन ने मारी भीषण टक्कर, चालक फरार

तीजा पर पत्नी को मायके छोड़ लौट रहे युवक की मौत : रफ्तार से आ रही वाहन ने मारी भीषण टक्कर, चालक फरार

बलौदा बाजार। बलौदाबाजार जिले में तीजा पर्व के अवसर पर पत्नी को मायके छोड़कर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे 25 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम करीब 6 बजे पलारी थाना क्षेत्र में ग्राम पहाड़ के पास हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई|

महासमुंद जिले का रहने वाला था मृतक

मृतक की पहचान महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत पचरी निवासी शंकर जोशी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शंकर तीजा पर्व पर अपनी पत्नी को बलौदा बाजार क्षेत्र स्थित ससुराल में मायके छोड़कर मोटरसाइकिल से महासमुंद पटेवा की ओर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पलारी से करीब दो किलोमीटर आगे ग्राम पहदा के पास अज्ञात भारी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

हादसे के बाद भारी वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फरार वाहन चालक की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पलारी थाना पुलिस द्वारा आगे की जांच और अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। तीजा पर्व के बीच हुई इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds