शनिदेव के प्रकोप से जल्द मिलेगी राहत, शनिवार के दिन आजमाएं ये 5 उपाय

शनिदेव को कर्मफल देवता कहा जाता है। क्योंकि शनि देव हर व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। इसलिए जब भी किसी राशि पर शनि साढ़ेसाती या ढैय्या चलती है तो लोग काफी परेशान हो जाते हैं। हालांकि शनिदेव सभी को बुरे परिणाम नहीं देते कुछ लोगों के वारे-न्यारे भी कर देते हैं। लेकिन अगर आपकी कुंडली में शनि खराब स्थिति में हैं और साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है और आपके जीवन में कई सारे कष्ट आ गए हैं, तो आप शनिदेव के प्रकोप से राहत पाने के लिए ज्योतिष द्वारा कुछ उपाय अपना सकते हैं। ये उपाय शनिवार के दिन करना उत्तम माना जाता है क्योंकि शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। तो आइए जानते हैं, शनिवार को क्या-क्या उपाय करना अच्छा माना जाता है।
शनिवार के दिन करें उपाय
- स्वस्थ्य काया के लिए
अगर आप स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से निजात पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन गेहूं की रोटी पर गुड़ रखकर किसी नर भैंसे को खिला दें। नर भैंस को गुड़ रोटी खिलाने से आपका शरीर स्वस्थ्य होने लगेगा।
- शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए
कई दिनों से आप शत्रु से परेशान हैं और उनसे जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन एक पत्थर पर कोयले से अपने शत्रु का नाम लिखें और फिर उस पत्थर को कोयले समेत बहते पानी में बहा दें। शत्रुओं से जल्द निजात मिल जाएगा।
- समाज में मान-सम्मान पाने के लिए
अगर आप समाज में मान-सम्मान पाना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन स्नान के बाद शनिदेव के मंत्र का 51 बार जप करना चाहिए। शनिदेव का मंत्र इस प्रकार है- ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’।
- आर्थिक लाभ पाने के लिए
आर्थिक रुप से सक्षम बनने के लिए शनिवार के दिन एक रुपये का सिक्कार लें और फिर सरसों के तेल से अक बिंदू उस सिक्के पर लगाइए और शनि मंदिर में सिक्के को रख दें। सिक्का रखते समय शनिदेव से आर्थिक लाभ पाने के लिए प्रार्थना करें।
- जीवन की परेशानियों के लिए
अगर आपको अपने जीवन में छोटे से छोटे काम के लिए भी कड़ा संघर्ष करना पड़ता है तो इसके लिए आपको शनिवार के दिन आप एक मुट्ठी काले तिल लेकर उन्हें बहते जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से आपका जीवन सरल हो सकता है।