इस रत्न को धारण करने से आप बन सकते हैं धनवान

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर शुभ या अशुभ प्रभाव डालता है। ग्रहों के कुप्रभाव से बचाव के लिए जातक कई प्रकार के उपाय करता है। वहीं, ज्योतिष में इस संबंध में रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। रत्न दो प्रकार के होते हैं। एक मूल रत्न, दूसरा उपरत्न। प्रत्येक ग्रह का एक मूल और एक उपरत्न होता है। इन्हीं रत्नों में से एक है पुखराज। पुखराज अगर किसी व्यक्ति को फल जाए, तो रंक को राजा बनाने में देर नहीं करता है। पुखराज कई तरह के आते हैं इन्हीं में से एक है सफेद पुखराज।

क्या है सफेद पुखराज

रत्न शास्त्र के अनुसार सफेद पुखराज का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। इस रत्न को धारण करने से कुंडली में शुक्र की स्थिति अच्छी होती है। जातक के जीवन में सुख-समृद्धि, धन-संपदा आती है। करिअर में उन्नति प्राप्त होने के साथ संतान सुख मिलता है।

ये राशियां पहने सकती हैं सफेद पुखराज

मेष और वृश्चिक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। यह ग्रह शौर्य, वीरता, साहस का कारक माना जाता है। इसके साथ ही शुक्र के साथ इसका संबंध अच्छा माना गया है। इस रत्न को धारण करने से इन दोनों राशियों के वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं।

वृषभ और तुला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ और तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इन दोनों राशियों के जातक को सफेद पुखराज धारण करने से कई प्रकार के फायदे होते हैं। जीवन सुख-समृद्धि और संपदा की प्राप्ति होने के साथ कारोबार में तरक्की और धन लाभ होता है।

मिथुन और कन्या

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन और कन्या इन दोनों राशियों के स्वामी बुध और है। बुध और शुक्र के बीच मित्रता का भाव है। इस राशि के जातक सफेद पुखराज पहन सकते हैं। इस रत्न को धारण करने से धन लाभ, व्यापार में तरक्की, नौकरी में पदोन्नति होने के साथ कई प्रकार के लाभ होते हैं।

धनु और मीन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन दोनों की राशियों के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति देव है। गुरु और शुक्र के बीच मधुर संबंध होता है। यही वजह है कि इस राशि के जातकों के लिए सफेद पुखराज रत्न धारण करना फलकारी साबित हो सकता है। बिजनेस-नौकरी में अपार सफलता के साथ करिअर में भी तरक्की मिल सकती है।

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। शुक्र के साथ इनके अच्छे संबंध है। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए सफेद पुखराज पहनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

इन तीन राशियों के जातकों को नहीं पहनना चाहिए सफेद पुखराज

सिंह राशि

ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। सूर्य और शुक्र के बीच शत्रुता का भाव रहता है। ऐसी स्थिति में ज्योतिष सलाह के बाद ही इस रत्न को धारण करने पर विचार करना चाहिए।

मकर और कुंभ

इन दोनों ही राशियों के स्वामी शनि देव है। इन राशियों को लोगों को सफेद पुखराज धारण करने से पहले ज्योतिषी से सलाह जरूर लेना चाहिए, क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव अधिक पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds