लॉगिन

“तुम मेरी हो और तुम्हें किसी… : एक तरफा प्यार मे पागल प्रेमी ने नाबालिग को चाकू दिखाकर दी धमकी, सनकी आरोपी गिरफ्तार   

Chhattisgarh March 3, 2026 रिपोर्टर: shailesh
“तुम मेरी हो और तुम्हें किसी… : एक तरफा प्यार मे पागल प्रेमी ने नाबालिग को चाकू दिखाकर दी धमकी, सनकी आरोपी गिरफ्तार   

“तुम मेरी हो और तुम्हें किसी… : एक तरफा प्यार मे पागल प्रेमी ने नाबालिग को चाकू दिखाकर दी धमकी, सनकी आरोपी गिरफ्तार   

कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 23 वर्षीय युवक ने नाबालिग लड़की को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने नाबालिग की मां को भी डराते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, जांजगीर जिले का निवासी समीर यादव नाबालिग के घर पहुंचा और उसे धमकाते हुए कहा, “तुम मेरी हो और तुम्हें किसी और का होने नहीं दूंगा। अगर तुम्हारी शादी किसी और से हुई तो तुम्हें और तुम्हारे पति को जान से मार दूंगा।” आरोपी की इस हरकत से नाबालिग और उसकी मां भयभीत हो गईं।

घटना के बाद दोनों ने हिम्मत दिखाते हुए मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने तकनीकी सहायता के जरिए आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की और उसे कोरबा से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी और नाबालिग दोनों जांजगीर जिले के एक ही गांव के रहने वाले हैं। कुछ वर्ष पहले नाबालिग अपने परिवार के साथ कोरबा आकर बस गई थी। समीर पहले भी उसके घर आता-जाता था और मोबाइल पर बातचीत करता था। वह नाबालिग से एकतरफा प्रेम करता था, लेकिन नाबालिग ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले भी आरोपी ने कोरबा में नाबालिग के घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की थी। उस समय भी मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने कार्रवाई की थी। इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस बार आरोपी ने चाकू दिखाकर सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दी, जिसे गंभीर आपराधिक कृत्य मानते हुए तत्काल गिरफ्तारी की गई। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने पुष्टि की कि आरोपी समीर यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds