लॉगिन

‘सरकार डरी हुई है…’,सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर ट्रेन- मेट्रो बंद होने पर भूपेश बघेल ने साधा निशाना

Chhattisgarh October 10, 2026 रिपोर्टर: shailesh
‘सरकार डरी हुई है…’,सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर ट्रेन- मेट्रो बंद होने पर भूपेश बघेल ने साधा निशाना

‘सरकार डरी हुई है…’,सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर ट्रेन- मेट्रो बंद होने पर भूपेश बघेल ने साधा निशाना

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्‍ली में शनिवार को होने वाले प्रदर्शन के पहले ट्रेनों, इंटरनेट और मेट्रो बंद पर कहा कि सरकार इतनी डरी हुई है कि ट्रेने बंद कर रही है. सरकार खुद प‍ूरी दिल्‍ली में ट्रेन, इंटरनेट और मेट्रो ट्रेने बंद कर रही है. उन्‍हाेंने आगे कहा कि जिस प्रकार से प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी पर हमला हुआ ये बेहद दुर्भाग्य पूर्ण है.

कांग्रेस पार्टी करेगी प्रदर्शन

छत्तसगढ़ में कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी चौक रायपुर में आज दोपहर करीब 12 बजे मुख्‍य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तार और इस्‍तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के बैनर तले बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी. वहीं प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा.

झारखंड दौरे पर भूपेश बघेल

पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल आज झारखंड दौरे पर रहेंगे. जहां वे तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. भूपेश बघेल सुबह सुबह दिल्‍ली एयरपोर्ट पर पहुंचे है इसके बाद वे झारखंड के झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर में भूपेश बघेल रांची एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. रात करीब 9 बजे वे रायपुर एयरपोर्ट पर वापस लौटेंगे.

दिल्‍ली में 45 मेट्रो स्‍टेशन बंद और 75 ट्रेनें रद्द

बता दें कि दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. राजधानी के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है. दिल्ली मेट्रो के 45 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट शाम 6:00 बजे तक बंद कर दी गई है. वहीं दिल्‍ली आने-जाने वाली 75 ट्रेनों को रद्द किया गया है. साथ ही जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट सेवाओं भी पूरी तरह से बंद है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds