गैस स्टेशन में विस्फोट से दहल उठी यमन की राजधानी, प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाया खौफनाक मंजर

सना :  यमन की राजधानी सना में बीती रात को एक गैस स्टेशन में हुए धमाके हुए, जिससे पूरा शहर दहल उठा। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हौथी-नियंत्रित यमन की राजधानी सना में एक गैस स्टेशन पर एक बड़ा विस्फोट हुआ। विस्फओट इतना तेज था कि आसपास भीषण आग लग गई।

यह विस्फोट सना के मुफज़ेर गैस स्टेशन पर हुआ, जो राजधानी के उत्तरपूर्वी हिस्से में अल-खुराफ़ी सैन्य शिविर के पास स्थित है। हौथी बलों ने हादसे वाले पूरे क्षेत्र को घेर लिया। घटना की जानकारी होते ही बचावकर्मियों ने फौरन प्रतिक्रिया देते हुए स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश की।

विस्फोट इतना तेज था कि बहरा होने का अहसास हुआ- प्रत्यक्षदर्शी

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, “प्रत्यक्षदर्शियों ने रविवार रात को कहा विस्फोट इतना तेज था कि हमें बहरा होने का अहसास हुआ। विस्फोट की आवाज को पूरे शहर में सुना गया और इसके बाद लगी आग मीलों दूर से दिखाई दे रही थी।” हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds