फाल्गुन माह में कान्हा के इन 3 रूपों की करें पूजा, दूर होंगे जीवन के सभी संकट

हिंदू धर्म में फाल्गुन माह का विशेष महत्व है। 25 फरवरी से फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है और यह 25 मार्च तक चलेगा। पौराणिक मान्यता है कि भगवान कृष्ण को फाल्गुन माह बेहद प्रिय है और दौरान कान्हा की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, फाल्गुन मास में भगवान कृष्ण के 3 रूपों की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और जीवन से सभी संकट दूर हो जाते हैं। फाल्गुन माह स्नान और दान का भी विशेष महत्व है।

भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा

फाल्गुन माह में श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा जरूर करना चाहिए। लड्डू गोपाल की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। घर और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। परिवार शांति बनी रहती है। जीवन में कोई संकट नहीं आता है।

कृष्ण के युवा स्वरूप की पूजा

फाल्गुन मास में भगवान श्री कृष्ण के युवा स्वरूप की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में तनाव दूर होता है। जीवन साथी के साथ प्यार बना रहता है। यदि इस दौरान भगवान् कृष्ण  के साथ-साथ गौ माता की भी पूजा करते हैं तो जीवन में आनंद की प्राप्ति होती है।

भगवान कृष्ण को योगी स्वरूप की पूजा

भगवान कृष्ण ने योगीराज के रूप में गीता का संदेश दिया था। हजारों वर्षों के बाद आज भी गीता का संदेश मानव सभ्यता के लिए पथ प्रदर्शक बना हुआ है। ऐसे में फाल्गुन माह में भगवान कृष्ण की गुरु या योगी के स्वरूप की भी पूजा करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds