सावन के महीने में करें शनिदेव की पूजा, धन-संपदा और सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

कुछ ही दिनों में सावन का महीना पूरा होने वाला है। सावन माह भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। भोलेनाथ की आराधना से वे प्रसन्न होकर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। 30 अगस्त को सावन का अंतिम दिन है, साथ ही पूर्णिमा और रक्षाबंधन का पर्व भी है। कहा जाता है कि सावन के महीने में शिवजी जल्द ही प्रसन्न होते हैं। इस महीने समस्याओं से छुटकारा पाने और विवाह के योग के लिए विशेष प्रकार की पूजा की जाए तो, जरूर फल प्राप्त होता है। आइए, जानते हैं कि वे खास उपाय कौन-से हैं, जिनसे शिवजी की कृपा प्राप्त होती है।

शनिदेव की पूजा

सावन में शनिदेव की पूजा भी विशेष फलदायी मानी जाती है। सावन के महीने में यदि शनिदेव की पूजा की जाए, तो वे प्रसन्न होकर धन-संपदा और सुख-समृद्धि में वृद्धि करते हैं। सावन के शनिवार को संपत शनिवार कहा जाता है। मान्यता है कि शनिवार को पूजा करने से कष्ट दूर होते हैं।

कुंडली में दोष

कुंडली में ग्रहण दोष, राहु केतु दोष, गुरु चांडाल दोष आदि हैं, तो सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा कर, आप इन दोषों से मुक्ति पा सकते हैं।

शिवजी-माता पार्वती की पूजा

माता पार्वती ने शिवजी को वर के रूप में प्राप्त करने के लिए भगवान शिव का कठोर तप किया था। धार्मिक मान्यता के अनुसार, युवक-युवती यदि सावन के महीने में मां पार्वती और शिव जी की आराधना करते हैं, तो उनका विवाह शीघ्र हो जाता है।

बीमारियों से छुटकारा

जो व्यक्ति गंभीर बीमारियों से पीड़ित है या फिर जिसकी कुंडली में स्वास्थ्य भाव कमजोर है, वे सावन के महीने में शिवजी की पूजा कर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें तो शिव जी से उन्हें आयु रक्षा का वरदान प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds